फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालक

विज्ञापन
दो पहिया वाहन की नंबर प्लेट पर लिखा स्लोगन। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालक
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने भले ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना राशि को दो गुना कर दिया हो, लेकिन वाहन चालकों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर स्लोगन लिखे हैं। दो पहिया वाहन चालक तेजगति से शहर की सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। साथ ही वाहन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात व ईयर फोन लगाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
सड़कों पर आए दिन हो रहीं वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना राशि को दो गुना कर दिया है, ताकि आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं से मौतों पर लगाम लगाई जा सके। बढ़ाई गई जुर्माना राशि को लागू हुए तीन हफ्ते का समय हो गया है। लेकिन, इसके बाद भी सडक पर इसका असर नजर नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों अब भी पुराने ही ढर्रे पर वाहन चल रहे है। शहर में कई वाहन चालक मनमाने तरीके से फर्राटे भर रहे हैं। जहां दो पहिया वाहनों पर तीन सवारियों को बैठाया जा रहा हैं, वहीं दो पहिया वाहन की नंबर प्लेटों पर स्लोगन लिख रहे हैं। कई लोग तो जाति व पदनाम भी लिखकर घूम रहे हैं। अधिकांश दो पहिया वाहनों के चालक नाबालिग हैं, जो तेज गति से बाइक चलाते है। साथ ही वह बिना हेलमेट के चल रहे हैं। ऐसा ही नजारा शहर के कोचिंग सेंटरों व विद्यालयों के आसपास व सड़कों पर देेखा जा सकता है। कमोवेश यही स्थिति टैक्सी चालकों की भी है, जो तीन सवारियों के पास होने के बाद भी तीन गुना सवारियों को बैठा रहे हैं। कुछ टैक्सी चालक नाबालिग हैं। कइयों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं। इसके बाद भी सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। अप्रशिक्षित चालक भी मनमाने तरीके से टैक्सी दौड़ा रहे हैं। ऐसे में कई राहगीर व अन्य वाहन सवार चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
बढ़ाई गई जुर्माना राशि को लागू हुए अभी 20 दिन हो गए हैं। शहर में लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है।
- नासिर अली
सहायक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें