फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों की मनमानी से बिगड़ रहा यातायात

Tue, 16 Oct 2018 12:47 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने टैक्सी ऑटो के लिए नई पार्किंग चिह्नित की हैं। लेकिन इसके बाद भी टैक्सी जहां तहां खड़ी हो रहीं है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। इसका उदाहरण नदीपुरा, घंटाघर पर देखने को मिल रहा है। नगर पालिका के टैक्सी पार्किंग के लिए स्थान तय कर लिए हैं। लेकिन टैक्सी चालक मनमानी करके निर्धारित स्थानों पर टैक्सी खड़ी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी बेपरवाह बने हुए है। इसका खामियाजा आम लोगों को चुटहिल होकर भुगतना पड़ रहा है। टैक्सी पार्किंग के लिए पहले भी शहर में चार स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें देवगढ़ धौर्रा, के लिए जाने वाली टैक्सियों के लिए तुवन चौराहे से कुछ आगे व बिरधा के लिए जाने वाले यात्रियों को नदी की तलहटी में चिह्नित किया गया। इसी तरह नझाई बाजार व जखौरा, बांसी की ओर जाने वाली टैक्सियां अंबेडकर पार्क के सामने पार्किंग स्थल चिह्नित किया गया। लेकिन इसके बाद भी टैक्सियां कहीं भी खड़ी हो जाती है। इतना ही नहीं कुछ टैक्सी चालक सवारियों के साथ मनमानी करते हैं। हद तो तब हो जाती जब यह शहर में आने वाली बसों के पीछे व बगल में भी टैक्सियों को दौड़ते हैं। बस खड़ी होने पर टैक्सी ही नजर आती है। सवारियों को उतरना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं सवारियों को जबरन टैक्सी में बिठाने का प्रयास किया जाता है। कई सवारियों को पैदल चलने पर अधिकांश टैक्सी चालक को जवाब देना पड़ता है। इसके साथ ही सड़कों पर मनमानी तरीके से चलाते हैं। इससे दो पहिया व अन्य वाहन को भी आवागमन में परेशानी होती है तो वहीं, गलत दिशाओं से घुसने पर आय दिन जाम की स्थिति बन जाती है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।  

पार्किंग स्थल पर लगाए जा रहे इंडीकेटर
नगर पालिका के नये पार्किंग स्थल पर इंडीकेटर लगाने का कार्य चल रहा है। टैक्सी व ऑटो नए टैक्सी स्टेंड पर ही खड़े होंगे।  
ई. अवनींद्र कुमार, अधिशाषी अधिकारी  
नगर पालिका ललितपुर

समस्या का निराकरण किया जाएगा
बस चालक सवारियों को जगह-जगह पर उतार देते हैं। जिससे टैक्सी चालक सवारियों को बिठाने के लिए इधर उधर घुस जाते हैं। समस्या का निराकरण किया जाएगा। टैक्सियों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-नासिर अली  
यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें