संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यातायात माह में भी नियमों की अनदेखी की जा रही है। अधिकांश सड़कों पर बिना हेलमेट लगाए तीन सवारी तो चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए फर्राटे भर रहे हैं।
टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियों को लटकाकर सफर कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ऊंचाई तक भरे सामान पर बैठकर लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
एक ओर जहां जिम्मेदार यातायात माह में सार्वजनिक चौराहों पर आम लोगों व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं। वहीं, लोग नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं। यह हाल शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर देखने को मिला।
Ӓ