फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ठेकेदार की मर्जी से चल रहे पर्यटन विकास के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत यहां 22 करोड़ रुपये से कार्य चल रहे हैं। सभी कार्य उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को दिए गए हैं, लेकिन जिले में विभाग का कोई भी कार्यालय नहीं है न ही निगम ने यहां हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए अवर अभियंता की तैनाती की है। सारा काम ठेकेदार की मनमर्जी से होने के चलते अब निगम का कार्यालय खोलने के लिए डीएम ने शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

यहां पर्यटन विकास की 12 परियोजनाएं चल रही हैं, जबकि दो परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। जहां कार्य किए गए हैं, वहां गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आ रही हैं। जिला मुख्यालय पर कार्यदायी संस्था का कोई कार्यालय न होने से इन कार्यों की निगरानी नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पर्यटन विकास निगम का कार्यालय खोले जाने के लिए पर्यटन विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने ठेकेदार की मनमर्जी से निर्माण का हवाला दिया है।
विज्ञापन

-
पर्यटन विकास के कई कार्य चल रहे हैं। इनकी देखरेख के लिए अवर अभियंता नामित किए जाने को शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है।-केके पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें