फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीकमगढ़ नगर में जल संकट, मध्य प्रदेश प्रशासन ने ललितपुर से मांगा एक एमसीएम पानी; जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Wed, 29 May 2024 07:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ नगर में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इसी के चलते  मध्य प्रदेश प्रशासन ने ललिततपुर प्रशासन से एक एमसीएम पानी की मांग की है। इसके लिए टीकमगढ़ कलक्टर ने जिलाधिकारी ललितपुर को पत्र भेजा है। 
 
विज्ञापन
जल संकट (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में ललितपुर जिले के समीपवर्ती जिला टीकमगढ़ नगर में पानी की सप्लाई करने वाले वरीघाट में पानी कम होने से यहां पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि दो दिन में यहां घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए मध्य प्रदेश प्रशासन ने ललिततपुर प्रशासन से एक एमसीएम पानी की मांग की है। 

विज्ञापन


यह पानी जामनी बांध से छोड़े जाने की बात कही गई है। इसके लिए टीकमगढ़ कलक्टर ने जिलाधिकारी ललितपुर को पत्र भेजा है। इतना ही नहीं टीकमगढ नगर पालिका परिषद के सीएमओ, एई, सिंचाई विभाग के एई और एसडीओ ने जिले में आकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी, लेकिन सिंचाई खंड अधिशाषी अभियंता ने जामनी बांध में पानी की कमी का हवाला दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें