फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जिले के टॉप टेन मेधावी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मेधावियों को नकद रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

25 अप्रैल को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका मान बढ़ाएगा। टॉपर छात्रों को प्रोत्साहन राशि 21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा। इसके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। टॉपरों का डाटा, खाता नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक और प्रतिशत को मिलाकर सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इसके लिए विभाग सूची तैयार करने सहित अन्य तैयारियां करने में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें