- छह चरणों में दिए जाते हैं बालिकाओं को 25 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में बालिकाओं को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जन्म पर पांच हजार रुपये से यह सहायता देना प्रारंभ हो जाता है। इस योजना के तहत 2019 से अभी तक 32,545 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है।
प्रदेश में लिंग अनुपात कम करने व बालिकाओं के पोषण व शिक्षण कार्य के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत छह किश्तों में बालिकाओं को 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। प्रदेश में अप्रैल 2019 से लागू इस योजना में कन्या के जन्म लेने पर पांच हजार रुपये, एक वर्ष की टीकाकरण के पश्चात दो हजार रुपये, कक्षा एक में प्रवेश करने पर तीन हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश करने पर तीन हजार रुपये, कक्षा 9 में प्रवेश पर पांच हजार रुपये, स्नातक में प्रवेश करने पर सात हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
इस योजना के तहत वर्ष बार इनको मिला लाभ
वित्तीय वर्ष - लाभांवित कन्याएं
2019-20 - 2154
2020-21 - 5338
2021-22 - 2535
2022-23 - 3195
2023-24 - 3389
2024-25 - 9127
2025-26 - 6808
00000000
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल ने बताया कि अभी 32,545 बालिकाओं को इस योजना का लाभ लिया जा चुका है। जन्म के साथ ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के लाभ के लिए कन्या के जन्म लेने पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। दो बच्चे पर इस योजनाओं का लाभ दिया जाता है, साथ ही इसकी वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना का लाभ संस्थागत प्रसव व घर पर होने वाले प्रसव दोनों में लाभ दिया जाता है।