- जिले में 1285 बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में दिलाया गया है प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 1391 के सापेक्ष 1285 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। अब इन बच्चों के लिए ड्रेस, किताब, कॉपी और जूता के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले हर एक बच्चे को शासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। बच्चों के प्रवेश लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों को सामग्री के लिए धनराशि की डिमांड शासन को प्रेषित कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने अनुमान जताया कि जल्द ही यह धनराशि बच्चों तक पहुंच जाएगी।
वर्जन
-
चार चरण की प्रक्रिया में 1391 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित हुए थे। जिसमें 1285 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। शेष 106 बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। इनके अभिभावकों से कारण सहित प्रमाणपत्र ले लिया है। बच्चों को शासन की ओर से ड्रेस, किताबें, कॉपी और जूता सहित अन्य सामग्री दी जाती है, इसके लिए धनराशि की डिमांड शासन से कर दी गई है। जल्द ही धनराशि मिलने की उम्मीद है। -प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता