फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दौड़ में तिलक, रवि, तपस्या और नेहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौजना(ललितपुर)। पंचम क्षेत्रीय युवा महोत्सव के शुभारंभ पर थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक विकास हो और स्वस्थ रह सकें। दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में तिलक व रवि और बालिका वर्ग में तपस्या व नेहा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तिलक सिंह, विजय चंदेल, रवि चंदेल, 800 मीटर में रवि सहरिया, विजय, सुमित, 1600 मीटर में हृदय, सहदेव, जयहिंद तो बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में तपस्या, आस्था, आभा, 400 मीटर में नेहा, प्रियांशु गुर्जर, खुशबू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में सौजना, पंडाखेरा, नावई, सड़कोरा, मैनवार, पथराई, जगारा नेकोरा, बम्होरी, क्योलारी आदि गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सुनील बैद्य, रामजी पटैरिया, रामपाल सिंह, अनंदी कुशवाहा, बृजकिशोर चाचोदिया, रामनाथ रजक, दीपू राजा, राजाराम सिंह, आशुतोष श्रीधर, देवेंद्र रजक, राजेंद्र परिहार, विवेक जैन, गोवी अहिरवार, पूरन सहरिया, अवधेश प्रजापति, अवधेश अहिरवार, प्रदुम्न उपाध्याय, शिवम बैद्य, द्वारिका, कैलाश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, सूरज लोदी, नवल नावई, आशिक वेग, प्रताप चाचोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें