जाखलौन/ललितपुर। सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में पं. विश्वनाथ शर्मा की स्मृति में चल रहे जाखलौन प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल में आरसीसी रामनगर ने 20 रनों से बाजी मारी।
पहला मुकाबला आरसीसी रामनगर और डीके इलेवन सिरसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आरसीसी रामनगर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रामनगर ने 16 ओवर में 137 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। विजय ने 38 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसी 118 रनों पर सभी विकेट खोकर 20 रन से पराजित हो गई। चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लेने पर मुख्य अतिथि सभासद उदय प्रताप सिंह कल्लू पटेल व सभासद सोनू यादव ने संयुक्त रूप से धनंजय को मैन ऑफ द मैच दिया। इस दौरान अमित नायक, आनंद नायक, शैलू यादव, अन्नू लिटौरिया, संजय जैन, राहुल यादव, शैलेंद्र राजा, अभिषेक साहू, कुल्लू राजा, कपिल तिवारी, बद्री प्रसाद, संजय जैन,, दिलीप शर्मा, छोटेलाल झा, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।