फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाली-बालाबेहट रोड बाघ का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सोशल मीडिया पर सड़क किनारे एक बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाली से बालाबेहट मार्ग का बताया जा रहा है। बाघ सड़क किनारे टहलता नजर आ रहा है। हालांकि, वन विभाग इस वीडियो को अन्य जगह का बता रहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठन के बात भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पाली से बालाबेहट रोड पर बंहौरी वंशा व डारा के बीच एक बाघ का बताया जा रहा है। इस वीडियो से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि मौके पर जांच कराई गई है। जहां का यह वीडियो बताया जा रहा है, वहां वीडियो में दर्शाई गई लोकेशन नहीं है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम का गठन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें