फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय अंडर-19 टीम में तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
cricket 1.jpg - फोटो : cricket 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2021-2022 की टीम के चयन के लिए झांसी, ललितपुर एवं महोबा जिले (झांसी मंडल) के अंतर्गत पंजीकृत अंडर-19 आयु वर्ग क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन ट्रायल 16 अगस्त को डीएसए रेलवे मैदान, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में किया गया था। इस क्रिकेट ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने वर्ष 2021-2022 सीजन के लिए अंडर-19 आयु वर्ग में अपना ऑफ़लाइन पंजीकरण कराया था। चयन समिति द्वारा अंडर-19 झांसी मंडल की टीम में प्रदुमन्न सिंह चंदेल, दानिश अली, आर्यन तिवारी का चयन किया गया। अब इन खिलाड़ियों को जोन की टीम में चयन के लिए 26 अगस्त को कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचना होगा। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ललितपुर के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने दी है।
विज्ञापन

-------
मंडल स्तरीय अंडर-25 आयु वर्ग पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल 28 को
ललितपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2021-2022 की टीम गठन हेतु झांसी, ललितपुर एवं महोबा जिले के अंतर्गत पंजीकृत अंडर-25 आयु वर्ग क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन ट्रायल 28 अगस्त को डीएसए रेलवे मैदान, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, झांसी में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस क्रिकेट ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2021-2022 सीजन के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ललितपुर के माध्यम से अंडर-19 आयु वर्ग एवं सीनियर वर्ग में अपना ऑफ़लाइन पंजीकरण कराया है। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने को पंजीकरण के समय मिली रसीद दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें