फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिरधा में 67 लाख से होगी तीन सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बिरधा क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द ही मरम्मत होगी। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। क्षतिग्रस्त तीन सड़कों की मरम्मत 67.10 लाख रुपये में की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पूर्ण होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
बरसात के मौसम में हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र की नदी और नाले उफान पर आ गए थे। इससे कई जगह पर पुलियों के पास सड़कें कट गई थीं तो कहीं पर फिलिंग की मिट्टी का कटान हो गया था। सड़कें तक क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इससे राहगीरों का सुरक्षित चलना दुश्वार हो गया था। साथ ही मिट्टी का अधिक कटान होने से सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस समस्या के निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग ने बीते माह सड़कों को दुरुस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर शासन ने स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें 19.70 लाख से जाखलौन-पाली-बंगरिया में पुलिया की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार, 25.80 लाख से कपासी-महुआवारा मार्ग पर तीन जगह की सुरक्षा दीवार और 21.60 लाख रुपये से जमुनियां मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें