संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अप रूट की साबरमती एक्सप्रेस और झांसी की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ और बलिया एक्सप्रेस मंगलवार को ढाई से तीन घंटे तक की देरी से ललितपुर स्टेशन पर आईं। अन्य ट्रेन भी एक से डेढ़ घंटे तक विलंबित रहीं।
दादर से चलकर टीकमगढ़, खजुराहो, प्रयागराज के रास्ते बलिया जाने वाली दादर-बलिया एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 7:55 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे विलंब से सुबह 10:10 बजे आई। डाउन रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 10:06 बजे के स्थान पर 4.40 घंटे विलंब से दोपहर 2:55 बजे आई। वहीं, अप रूट की साबरमती एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 6:42 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब से सुबह 8:11 बजे आई। अप रूट की दादर गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 1.10 घंटे देरी से आई। तुलसी एक्सप्रेस रात्रि 2:50 बजे के स्थान पर एक घंटे विलंब से देर रात 3:55 बजे आई। अप रूट की हरिद्वार से चलकर सागर कटनी के रास्ते पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार की रात 8:21 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब से रात 9:52 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई।