ललितपुर। कोरोना संकमित मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को 1552 की जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1,552 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 691 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। तीन सैंपल ट्रू-नॉट किट और 858 एंटीजन किट से लिए गए। एंटीजन की जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
संक्रमितों में मोहल्ला नदीपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला, मोहल्ला गोविंद नगर निवासी 46 वर्षीय महिला व नेहरूनगर के टोरिया मंदिर के पास निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इनमें दो संक्रमितों को होम आइसोलेट और एक को एल-3 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
---
1464 की रिपोर्ट आना बाकी
कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,516 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,445 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 24 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1464 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
1,552 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में तीन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी