फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बंद मिले तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-जखौरा। मंगलवार को डब्ल्यूएचओ की राज्य स्तरीय टीम डीसीपीएम गनेश तेंगुरिया के साथ ब्लॉक जखौरा के चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर पहुंची। तीन सेंटर बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीसीपीएम ने बताया कि इन सेंटरों पर तैनात सीएचओ का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य सलाहकार डॉ. सौरभ, डॉ. एजिलसरन और डीसीपीएम गनेश तेंगुरिया ब्लॉक जखौरा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिर्चवारा पहुंचे तो यहां कर्मचारी तो दूर ताला लटका मिला। इसी तरह ग्राम मसौराखुर्द व मसौराकलां में सेंटर बंद पाए गए। तीनों केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों को अनुपस्थिति मानकर वेतन काटने के साथ ही डीसीपीएम गनेश तेंगुरिया ने तीनों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी। वहीं, पटसेमरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें