फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों को मिलेेंगे भवन, शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में अस्पतालों की दशा को सुधारने की कवायद तेज हो गई है। तीन आयुर्वेद अस्पतालों के लिए जमीन मिलने के बाद अब अस्पताल भवन निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तालबेहट, खजुरिया व निवारी तीन अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आयुर्वेदिक अस्पतालों को किराये के भवनों से मुक्ति देने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां बीते दिनों सभी उपजिलाधिकारियों को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विभाग के पास तीन अस्पतालों की जमीन के बाद निर्माण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में बनी हुई थी। अब इन अस्पतालों को भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तालबेहट, निवारी व खजुरिया के अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद बजट राशि जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इन अस्पतालों के भवनों का चल रहा निर्माण कार्य
भैलोनी लोध, भैलोनी सूबा, लागौन, सीरोन, गुढ़ा, सतवांसा, जमालपुर आदि अस्पतालों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा ब्लॉक जखौरा के गांव बरौदा स्वामी में भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को बजट मिल गया। लेकिन जमीन के विवाद की समस्या होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
जिले की तीन आयुर्वेदिक अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- धीरेंद्र कुमार बिजौरिया, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें