फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सोलर प्लांट से केबल चोरी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एग्रो सोलर प्लांट पठा-विजयपुरा के अंदर घुसकर यहां से केबल व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को महरौनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत पठा-विजयपुरा स्थित एग्रो सोलर प्लांट में बुधवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सुबह छह बजे तीन आरोपियों को एग्रो सोलर प्लांट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम नीतेश कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, राजकुमार निवासी मोहल्ला चौबयाना कस्बा तालबेहट बताया।
आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है। 2 जुलाई की रात वे लोग सोलर प्लांट के अंदर चहारदीवारी फांदकर गए थे। कटर से केबिल व अन्य सामान काटते रहे और बाउंड्रीवाल के बाहर फेंकते रहे। इसके बाद बाउंड्रीवाल फांदकर बाहर निकल आए थे। यहां कटी हुई केबल का बंडल बनाकर बाइक पर रखकर चलने को हुए तो प्लांट में काम कर रहे कुछ लोगों ने देख लिया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें