फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रयोगात्मक परीक्षा और वायवा की होगी वीडियो रिकाॅर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा और वायवा की वीडियो रिकाॅर्डिंग की जाएगी। रिकाॅर्डिंग को प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके साथ प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए उसी शिक्षक की परीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगाई जाएगी, जिसके पास उक्त संबंधित विषय की अर्हता होगी।
जनपद में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड परीक्षा से पूर्व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी। हालांकि प्रयोगात्मक परीक्षा की अभी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इस बार आयोजित होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा शुचिता और पारदर्शिता के लिए तकनीक का उपयोग करेगा। केंद्र पर परीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों का वायवा लिए जाने की वीडियो रिकाॅर्डिंग होगी। इस रिकाॅर्डिंग को प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड को भेजेगा। इसके साथ प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए उसी शिक्षक की परीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनके पास संबंधित विषय की अर्हता होगी, साथ में वह विद्यालय में वही विषय पढ़ा भी रहे होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा यूपी बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्वक तरीके से कराई जाएगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें