संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण व शहरी इलाकों में शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है। जिन स्थानों पर शराब की दुकानों को लेकर विरोध है, उनकी सूची तैयार कर तहसीलस्तर पर एसडीएम व आबकारी इंस्पेक्टर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद नई दुकान के लिए स्थान नियत किया जाएगा।
जनपद में इन दिनों ग्रामीण इलाकों में भीड़भाड़ वाले इलाकों से शराब का दुकानों को हटाने के लिए महिलाएं व ग्रामीण प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। प्रशासन ऐसी दुकानों का चयन किया है, जहां पर लोगों ने शराब दुकान हटाने की मांग उठाई है। इन दुकानों में ललितपुर तहसील अंतर्गत सेकनताल, आजादपुरा, नेहरूनगर, बिरधा, चढ़रऊ, छिल्ला, जाखलौन, दैलवारा, लागौन, रोड़ा, चौकाबाग, गल्लामंडी, तालबेहट तहसील में बार, तेरईफाटक, बरौदाडांग, भलौनीलोध, तहसील मड़ावरा में कस्बा मड़ावरा, बंहौरीमोड़, सैदपुर, आदि की दुकानें शामिल हैं।
अधिकांश दुकानों को हटवाने के लिए महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी जहां पर दुकानों का विरोध हो रहा है, वहां स्थलीय निरीक्षण एसडीएम व आबकारी इंस्पेक्टर की टीमों का गठन किया गया है, जो स्थलीय निरीक्षण कर आबादी दूर इन दुकानों को स्थापित करने का निर्धारण करेंगे। ु