फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्टेशन पर मचाया उत्पात, 12 लोग चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर में एक व्यक्ति ने यात्रियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इससे प्लेटफार्म पर चीख पुकार मच गई। 12 से अधिक लोग चोटिल हो गए। लोगों ने किसी प्रकार उसे दबोच कर आरपीएफ के हवाले किया। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर में डाउन रूट की पंजाब मेल एक्सप्रेस के आने पर यात्री प्लेटफार्म एक से बाहर निकल रहे थे। जबकि, कुछ यात्री अन्य ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म एक पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति मुख्य द्वार से प्लेटफार्म एक पर पहुंचा और एक वृद्ध की लाठी छीनकर पागलों की तरह यात्रियों को पीटने लगा। वह लाठी से मारते हुए आगे बढ़ जाता और जो भी उसके सामने आता उसकी लाठी का कहर उस पर टूट पड़ता। कुछ लोग सिर पर लाठी लगने से गिर गए तो उसने उन पर 10 से 12 बार लाठियां मारीं। एक महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर ट्रेन के इंतजार में बैठी भी, तभी उक्त व्यक्ति ने महिला पर भी हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।
करीब 12 लोगाें पर उस व्यक्ति की लाठी का कहर बरपा। उधर, घायल महिला के पति व कुछ अन्य युवाओं ने हिम्मत जुटाकर उक्त व्यक्ति को घेरकर दबोच लिया। आरपीएफ ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। थाने पहुंचकर भी आरोपी ने हंगामा किया। जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है। उसने लाठी से कुछ लोगों को चोटिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें