फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक होते रहे माता के दरबार में हवन, पूजन

Tue, 11 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
navratri news lalitpur - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजी माता के दरबार में देर रात तक हवन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के मौके पर इस बार नगर में लगभग चार दर्जन स्थानों पर माता के कई रूपों की प्रतिमाएं रखी गई थी। इन्हें आज विसर्जित किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। देर रात उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल ने  नगर एवं आसपास के गांवों का भ्रमण कर माता की मूर्ति के विसर्जन की पूरी जानकारी ली।  इस संबंध में  बताया गया कि नगर की अधिकांश दैवी प्रतिमाएं दोपहर तक बरिया वाली माता मंदिर पर एकत्रित होंगी। भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मानसरोवर तालाब पर महाआरती के बाद उन्हें विसर्जित किया जाएगा।
वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी प्रतिमाओं को झरर घाट और कुछ ने माताटीला बॉध में विसर्जित करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देवी प्रतिमा विसर्जन के समय प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इस दौरान तीनों स्थानों पर पुलिस की चौकसी रहेगी। उन्होंने माता के भक्तों से गहरे पानी में न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा रावण दहन
तालबेहट (ललितपुर)। नगर के हटवारा मुहल्ले में इस बार भी बच्चों ने एक विशाल रावण का पुतला बनाया है, जिसका दहन मंगलवार को सात बजे आतिबाजी के मध्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें