फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे कांशीराम आवास कालोनी निवासी युवक की बुधवार की रात को करीब साढ़े दस बजे अचानक हालत हो गई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे कांशीराम आवास कालोनी निवासी अमन उर्फ बिट्टू (21) पुत्र लखन यादव चालक था, जबकि उसके माता-पिता इंदौर में अपने दामाद के पास रहकर उनके बच्चों की देखभाल करते हैं। बीते कुछ दिन पहले ही उसके पिता घर लौटे और बेटे के पास रह रहे थे, जबकि उसकी दो बहनेें भी उसी कालोनी में नीचे वाली बिल्डिंग में रहती हैं। बुधवार की देर शाम को जब उसके पिता नीचे वाली बिल्डिंग में बेटियों के पास बैठे थे, तभी अमन शराब के नशे में आया और ऊपरी मंजिल में अपने आवास में चला गया। जब पिता उसके पास पहुंचे और शराब के नशे में देखा तो नाराजगी भी जताई। इसके बाद सभी ने खाना खाया और अमन को उसके कमरे में सुलाकर उसकी बहनें अपने नीचे वाले आवास में चली गईं, जबकि उसके पिता कालोनी से कुछ ही दूर अपने खेत पर सोने चले गए। रात्रि में पिता एवं बहनों ने अमन की पत्नी को फोन लगाया तो फोन उठा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी बहन का पिता के पास आया कि भाई की मौत हो गई है। जिस पर पिता व अन्य परिजन तत्काल उसके आवास पहुंचे और उसे अचेत देखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता लखन ने बताया कि उसका बेटा बुधवार की देर शाम को शराब के नशे में घर आया था, जिस पर उसने उसे डांटा भी था कि शराब पीकर घर न आए। इसके बाद वह और उसकी बेटियों वहां से चले गए। फिर रात करीब साढ़े दस बजे उसकी बेटी का फोन आया कि भाई की मौत हो गई है। उसके बेटे की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल सकेगा। उसके बेटे की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और वह पांच बहनों व दो भाईयों में छठवें नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें