ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में सोमवार शाम को युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
मृतक के भाई राज जोशी ने बताया कि उसका भाई आदित्य जोशी (21) घर पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में था। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो यहां छत के कुंदे से आदित्य को लटका देखा। शोर सुनकर अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग आए और आदित्य को उतारा। आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।