फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यातायात व्यवस्था होगी सुदृढ़, शहर से गांव तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में जल्द ही यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा बसों के संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाॅइंट पर बिजली आपूर्ति के लिए 120केवी विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्था की बदहाल दशा किसी से छिपी नहीं है। मुख्यालय से ग्रामीण व कस्बा में ही नहीं तहसील व ब्लॉक मुख्यालय तक में बसों की कमी बनी हुई है। कई मार्गों में बस का संचालन ठप बना हुआ है तो कुछ में दिन में एक दो बसें ही चल रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन की समस्या बनी हुई है। लेकिन, जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू होगा। रोडवेज विभाग की इलेक्ट्रिक बसें मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर दौड़ेंगी। इसके लिए रोडवेज डिपो में चार्जिंग प्वाॅइंट तैयार किया जाएगा। बसों को चार्ज करने के लिए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा रहा है। कनेक्शन का कार्य पूर्ण होने के बाद चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन होने के साथ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें