फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: व्यापारियों को बैठक में दी गई अतिक्रमण न करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक कृष्णा व्यापार मंडल क्षेत्र में आयोजित की गई। इसमें अतिक्रमण को कैंसर बताते हुए व्यापारियों से अपनी सीमा में ही व्यापार करने की सलाह दी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, उत्पीड़न पर भी विचार विमर्श किया गया।
नगर में हटाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के संबंध में बैठक में चर्चा की गई। व्यापारियों से अपनी सीमा में व्यापार करने का अनुरोध किया गया और दुकानों के ऊपर रोड की चौड़ाई के आधार पर अधिकतम चार फीट की चद्दर बिल्डिंग के सपोर्ट पर लगाने का अनुरोध किया। फुटपाथ पर सामान न फैलाने की बात कही गई। इस दौरान व्यापार मंडल ने निर्णय लिया कि शीघ्र ही पूरे जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और संगठनों का पुनर्गठन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि 29 जनवरी को उरई में प्रदेश कार्य समिति की बैठक है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक अनोरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश सतभैया, अभय जैन, लखन अग्रवाल, डॉ. प्रीतम सराफ, सतीश जैन बंटी, जिला स्मॉल स्केल इंडस्ट्री अध्यक्ष मुकेश परवार, बुंदेलखंड दाल मिल एसो. अध्यक्ष राजेंद्र जैन विद्यासागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें