फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क सुरक्षा संबंधी प्रतियोगिताओं में सुमित, आरोही व अंशिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 24 को भाग लेंगे विजयी प्रतिभागी
विज्ञापन

रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा विषय पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें सुमित, आरोही व अंशिका प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रीतेश कुमार खरे ने बताया कि प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी 24 जनवरी को महाविद्यालय में ही आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
सड़क सुरक्षा से संबंधित रील बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया। इसमें सुमित साहू प्रथम, राज सिंह द्वितीय और विजय कुमार गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के मंचन में आरोही जैन की टीम ने प्रथम, नैंसी कुशवाहा की टीम ने द्वितीय और कनिष्का शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अंशिका तिवारी प्रथम, संस्कृति भौंडेले द्वितीय व आरोही जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डॉ अर्चना सुरोठिया, अनुराधा, डॉ रीतेश कुमार खरे, डॉ. स्वीकृति सिंह एवं अमित कुमार निर्णायक रहे। अंत में रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक अमित कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें