फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकानदारों में हड़कंप, कई दुकानों का शटर बंद कर भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

समथर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर के बाजार में दुकानों की चेकिंग कर नमूने लिए। टीम के बाजार में पहुंचने की खबर से दुकानदारों में हड़कंप रहा। टीम के बाजार पहुंचते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक मिष्ठान की दुकान व एक किराना की दुकान का निरीक्षण किया और दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को मिल रहीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व शुद्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें