फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डायलिसिस सेंटर के सामने गंदा पानी देख राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तत्काल गंदे पानी का निस्तारण कराने के सीएमएस को दिए निर्देश
विज्ञापन

- महिला अस्पताल में 23 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल को मेडिकल कॉलेज में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान डायलिसिस सेंटर के सामने गंदा पानी भरा देख नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को तत्काल गंदे पानी का निस्तारण कराकर पर्याप्त साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांर्गत मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 23 नवजात बालिकाओं को जन्मोत्सव मनाया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने नवजात बालिकाओं की माता को पौधा, गमला, कैरी बैग, ड्राई फूड, मिष्ठान, नवजात बच्चियों के लिए कपड़े व प्रमाण पत्र दिया गया एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्प लाइन सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें पाया गया कि वन स्टॉप सेंटर के सामने स्थित डायलिसिस सेंटर के सामने गंदा पानी भरा पाया गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सीएमएस डॉ गजेंद्र सिंह को निर्देश दिए गए कि वे यहां की व्यवस्थाएं सुधरवाएं और गंदे पानी का निस्तारण कराकर टीम को सफाई कराने के लिए लगाएं। इस अवसर पर डॉ श्रुति, डॉ सौरभ सक्सेना, डाॅ विशाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें