फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने के लिए उठाएं ठोस कदम : अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई कर पांच पीड़ित महिलाओं को दी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 26 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर पूर्णरूप से लगाम लगाना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार हर स्तर पर महिला संबंधी कानूनों को मजबूत कर रही है, जिसका उदाहरण प्रत्येक पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क है। सरकार ने हर स्थिति में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 जारी किए हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घनश्याम भारतीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल आदि मौजूद रहे।
00000000000

यह रहीं प्रमुख समस्याएं
-धौर्रा में स्थापित अटल आवासी विद्यालय में तैनात महिला गार्ड को वहां के सुपरवाइजर द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई। जिस पर महिला आयोग की सदस्या ने श्रम प्रर्वतन अधिकारी से तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पिसनारीबाग की शिकायतकर्ता ने विपक्षीगणों पर उनकी फसल जलाने व उनके साथ मारपीट करने की शिकायत की, इस पर क्षेत्राधिकारी सदर को मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें