फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम गदयाना में चौपाल लगाकर सदर विधायक ने लोगों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने बैंक व चौकी खुलवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गदयाना (ललितपुर)। ग्राम गदयाना में जनसमस्याओं को लेकर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने सदर विधायक से बैंक, पुलिस चौकी, मंदिर जाने वाले रास्ते के निर्माण, संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग उठाई। सदर विधायक सभी मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव में श्री स्याद्वाद इंटर कालेज के लिए शीघ्र ही एक सभागार की मांग को स्वीकार किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, शकुंतला कुशवाहा, केदारनाथ तिवारी, धमेंद्र गोस्वामी, मुन्ना लाल जैन, धर्मेंद्र पाठक, देवेंद्र यादव, हरिराम कुशवाहा, रमाशंकर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पूराकलां में विकसित भारत अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर कस्बे में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सरकार कई प्रकार की योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए चला रही है। कार्यकर्ता गांवों के पात्र लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर भौड़ेले, सोबरन सिंह, खुशीराम नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील अग्निहोत्री, राजीव नायक, महादेव गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें