मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत ढिमलौनी में पानी निकासी की समस्या गहराई हुई है। दो दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। गरौठा मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर ग्राम पंचायत द्वारा पानी निकासी के लिए लाखों रुपए की लागत से नाला बनवाया गया था। लेकिन, कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते उक्त नाले को तोड़कर बंद कर दिया। जिससे नालियों में पानी जमा होने लगा है। आने वाले बारिश के मौसम में समस्या और भी गहराने की आशंका है। इस संबंध में सचिव रविशंकर राजपूत ने बताया कि उन्हें ग्राम पंचायत के नाले को तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई है, जिन लोगों ने नाले को तोड़ा है उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद