फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमृत योजना के प्रथम चरण में बिछाई गई पाइपलाइन की होगी जांच

Fri, 28 Mar 2025 12:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
400 के बजाय 300 मीटर डाया बिछा दी गई पाइपलाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी ने अमृत योजना के प्रथम चरण में बिछाई गई पाइपलाइन योजना की जांच के आदेश अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को दिए हैं। इस योजना के तहत हालही में हुई जांच में 400 के बजाय 300 डाया पाइप पाया गया। जांच में यह प्रकरण उजागर होने के बाद जिलाधिकारी ने रेंडम ली पूरे शहर की जांच करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये की लागत से नेहरूनगर, चांदमारी पाइप पेयजल को प्रारंभ किया गया। इस योजना के तहत 176 मीटर पाइप 400 मीटर डाया की बिछाई जानी थी, लेकिन ठेकेदार ने मौके पर 300 मीटर डाया की पाइपलाइन को बिछाया है। इस प्रकरण में जब शिकायत की गई, तो ठेकेदार ने 100 मीटर तक पाइपलाइन को बदल दिया, लेकिन इस घालमेल की पूरी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को सौंप दी है। इसमें जिलाधिकारी ने पूरी पाइपलाइन की रेंडम जांच भी अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को सौंप दी है। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश से पूरी पाइपलाइन की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें