फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जो वतन के लिए कुर्बान हुए तस्वीर उनकी लगाई जाए...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी के तीन दिवसीय सालाना उर्स में जायरीनों की भीड़ उमड़ी।
उर्स में नौशाद सोला कव्वाल पार्टी सलवार शरीफ अजमेर और शहनाज वारसी कलियर शरीफ के बीच कव्वालियों और गजलों के शानदार मुकाबले हुए। दोनों पार्टियों ने जो अपने वतन के लिए कुर्बान हो गए तस्वीर उनकी लगाना..., हिंदू, मुस्लिम, सिख इसाई सबको प्यारा है यह हिंदुस्तान हमारा है..., जलवा सबको दिखलाते हैं ऐसे मेरे ख्वाजा हैं, पर्दा रुख से सरकाते हैं मेरे ख्वाजा ऐसे हैं... की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनने के लिए लोग रात भर डटे रहे। दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह में मत्था टेका और कव्वालियों के साथ उर्स मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

बाबा की दरगाह पर फातिहा के साथ नाते पाक, सलाम पेश किया गया। देश की एकता और अखंडता, अमन, चैन की दुआ की गई। कार्यक्रम का संचालन अशरफ खान ने किया। उर्स कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लंबरदार, दरगाह प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर, पूर्व अध्यक्ष भाजपा जाहर सिंह, सूरज सिंह, विवेक मिश्रा, भैयाराम सिंह लोधी, तहसीलदार बंडा डीसी राय, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें