ललितपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के पूर्व की गतिविधियों के अंतर्गत मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्रवाई के तहत मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को हो गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने अवगत कराया कि विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के मतदेय स्थल संभाजन के दौरान आयोग के निर्देश के अनुसार 1200 से अधिक मतदाता होने, मतदान केंद्र जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने, मतदान केंद्र से ग्राम/मोहल्ला/मजरों की दूरी 02 किलोमीटर से अधिक होने और मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने आदि कारणों के दृष्टिगत मतदेय स्थलों का संभाजन /समायोजन / परिवर्तन की कार्रवाई के बाद आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों एवं मतदान केंद्रों का विधान सभावार संख्यात्मक विवरण दिया गया है। इसके तहत ललितपुर विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या पूर्व की तरह 372 है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या तीन बढ़कर 592 हो गई है। जबकि महरौनी विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या आलेख्य प्रकाश के पूर्व की तरह ही 384 है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्यास छह बढ़कर अब 573 हो गई है।