फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ब्राह्मण महामंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल विधानसभा क्षेत्र महरौनी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को स्थानीय मैरिज गार्डन में हुआ। यहां महामंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
ब्राह्मण महामंडल के शपथ ग्रहण में महंत रामलखन दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वरगिरी महाराज, महामंडलेश्वर राधा मोहनदास महाराज एवं महंत बलरामपुरी महाराज शामिल हुए। इस आयोजन में जिले के सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य विशिष्ठ अतिथि के रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्राह्मण मंडल अध्यक्ष पद के लिए रामविलास कटारे एवं युवा मंडल अध्यक्ष पद पर अजय पांडेय ने शपथ ली। वहीं, युवा महामंत्री पद पर प्रभाकर मिश्रा ने शपथ ली। अध्यक्ष रामविलास कटारे ने बताया कि वह ब्राह्मण एकता एवं ब्राह्मण उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में भी ब्राह्मणों की समस्याओं को सभी ब्राह्मण परिवारों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन व जागरुकता को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें