फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की स्वच्छता के लिए नगर पालिका कर रही है नया प्रयोग

Thu, 01 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
toilets, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नगर को साफ सुथरा व सुंदर बनाने के लिए अब नगर पालिका ने नया प्रयोग किया है। अब आम लोगों का समूह, निजी संस्था, सामाजिक संगठन किसी भी वार्ड को गोद ले सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने आम जनता व समाजसेवी संगठनों को इस मिशन से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार करके प्रतिक्रिया लेनी शुरू कर दी है। विभाग की कार्ययोजना है कि जनता का एक समूह आगे आकर अपने मुहल्ले व वार्ड को क्लीन बनाने का प्रयास करे। शहर में संचालित सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों को पीपीपी मॉडल(पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) से जोड़ने की भी योजना है। 
विज्ञापन


भारत सरकार ने वर्ष 2014 में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य देश को साफ व स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त बनाना है।  इसी क्रम में स्थानीय नगर पालिका के अधिकारियों ने इस मिशन से शहर की आम जनता, समाजसेवी संगठनों व एनजीओ को जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। 
नगर पालिका के सफाई विभाग के अधिकारियों ने शहर में सफाई व  स्वच्छता के लिए काम करने वाले समाजसेवी संगठनों व एनजीओ के अधिकारियों से सहयोग के लिए संपर्क करना शुरू कर  दिया है। विभाग का प्रयास है कि विभिन्न समाजसेवी संगठन अपनी स्वेच्छा से  कुछ वार्डों को गोद ले लें और फिर स्थानीय आम जन से संपर्क करके सफाई व्यवस्था व अपने आस-पड़ोस के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

आम तौर पर यह देखा गया है कि जनता में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूकता की काफी कमी है। यही वजह है कि मुहल्लों में खाली पड़े मैदानों, गलियों, डस्टबिन के बाहर, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।

पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे सुलभ शौचालय
 नगर पालिका महानगरों की तर्ज पर सामुदायिक शौचालयों को पीपीपी(पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप ) मॉडल पर संचालित करने की कार्ययोजना बना रही है। इसके तहत सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी किसी प्राइवेट कंपनी व एनजीओ को दे दी जाती है, इसके बदले में विभाग इनको अपनी कंपनी, प्रोडक्ट या निजी प्रचार-प्रसार के लिए शौचालयों की दीवारों पर बिना किसी टैक्स वसूली के निशुल्क विज्ञापन लगाने की अनुमति देता है। 

आठ हैं सार्वजनिक शौचालय
वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में विभाग द्वारा निर्मित कुल आठ सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब दस लाख रुपए की लागत से नगर पालिका शहर में चार नवीन सामुदायिक शौचालय निर्माण कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नंबर 16 में पूर्व  विधायक रामकुमार तिवारी के आवास के पास, वार्ड नंबर 03 मुहल्ला झांसीपुरा  में और अन्य दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नेहरु नगर के  दोनों वार्ड 04 व 06 अंतर्गत किया जाना है। नगर पालिका का प्रयास है कि नगर के समस्त सामुदायिक शौचालयों का संचालन पीपीपी मॉडल पर ही किया जाए।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए आम जनता व समाजसेेवी संगठनों के सहयोग की आवश्यकता है। इस मिशन में जनता को शामिल करने के लिए विभाग द्वारा कुछ योजनाएं तैयार की जा रही हैं। पब्लिक से प्रतिक्रिया भी ली जा रही है। यदि इसका रिजल्ट अच्छा आया तो इन योजनाओं को धरातल पर लाने के प्रयास भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

स्वच्छ भारत मिशन यह कोई योजना नहीं है, यह एक मिशन है जिसमें आम जनता की बराबर की भागेदारी होती है। जनता के सपोर्ट के बिना मिशन पूरा नहीं किया जा सकता है। शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए जो कार्ययोजना तैैयार की जा रही है, यदि उसका सकारात्मक परिणाम आता है तो इसे धरातल पर लाने के लिए बोर्ड का पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

सुभाष जायसवाल
नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें