फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीबी में ब्लास्ट, बाल-बाल बचा कर्मी

Thu, 01 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बाईपास बिजली घर के फीडरों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन फीडरों में फाल्ट, मशीनों में खराबी या फिर शटडाउन के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। बुधवार की शाम सब स्टेशन में फीडर नंबर दो की ओसीबी मशीन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। आग का गोला निकला, जिससे विद्युत कर्मी बाल-बाल बच गया। वहीं बारिश होने के कारण सब स्टेशन पर स्थापित सभी ग्रामीण फीडरों की बिजली रात को बंद रही। हालांकि विभाग द्वारा सुधारने का कार्य जारी था।
विज्ञापन


बाईपास स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर स्थापित शहरी फीडर नंबर दो, कल्यानपुरा, मसौरा, कालोनी-निवाई, नदनवारा फीडरों के माध्यम से शहर के एक दर्जन मुहल्लों व करीब डेढ़ सौ गांवों को बिजली मुहैैया कराई जाती है। बुधवार की शाम सवा छह बजे सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर दो की ओसीबी मशीन में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। आग उगलता हुआ गोला निकला। यह देख विद्युत कर्मी तत्काल बाहर की ओर भागा, जिससे वह बाल-बाल बच गया। अन्यथा कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था। 

विद्युत सब स्टेशन ऑपरेटर ने तत्काल यार्ड से बिजली बंद की और इसकी जानकारी विद्युत अवर अभियंता को दी। विभागीय अधिकारियों द्वारा दूसरे फीडर की ओसीबी मशीन को  एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति की गई। इसकी वजह से शहर के मुहल्ला खिरकापुरा, नारायणपुरा, पुरानी बजरिया, पठापुरा, चौबयाना, मऊठाना, नदीपुरा, भीमनगर, रैदासपुरा, आजाद चौक क्षेत्र की बिजली गुल रही। वहीं शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश होने के कारण बाईपास सब स्टेशन के अंतर्गत ग्रामीण फीडरों के हाइटेंशन तारों में जगह-जगह फाल्ट हो गया।
विज्ञापन


जिसके चलते नदनवारा फीडर के अंतर्गत ग्राम अमरपुर, नदनवारा, चकमहरौनी, खजरा, टोड़ी, देवरान समेत करीब 27 गांव, मसौरा-खितवांस फीडर के अंतर्गत ग्राम मसौराकलां, छिल्ला, टेनगा, भैंसाई, घुटाई, खड़ेरा, रघुनाथपुरा, मिर्चवारा, खजुरिया, जामुनधाना, चढ़रु, पटसैमरा समेत 22 गांव, कल्यानपुरा फीडर के अंतर्गत ग्राम गोगला, हरपुरा, खोंखरा, पथराई, कचनौंदा, गुगरवारा, मिर्चवारा, कचनौंदा, कल्यानपुरा, टोरी, टपरियन समेत 45 गांव, निवाई फीडर के अंतर्गत करीब 20 गांव की बिजली रात में भी गुल थी। बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा शटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें