ललितपुर/सौजना। बेटे की मौत होने के कुछ घंटे बाद सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
थाना सौजना अंतर्गत कस्बा सौजना निवासी हरिहर नारायण वैद्य ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके चाचा हरिनंदन वैद्य (46) खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। वापस आते समय अचानक गिर पड़े और अचेत हो गए। आसपास के लोग उनको अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
परिवार के लोगों ने जब हरिनंदन की मां शांतिबाई (90) को बेटे की मौत की जानकारी दी तो रो-रोकर बेसुध हो गईं। दोपहर लगभग एक बजे जब हरिनंदन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तो शांतिबाई ने भी दम तोड़ दिया। चार घंटे के अंतराल पर मां-बेटे की मौत हो गई। घर से एक साथ मां-बेटे की अर्थी उठी और दोनों का अंतिम संस्कार आसपास ही कर दिया।
0000000000
हरिनंदन पर था पांच लाख का कर्ज
हरिनंदन के भतीजे हरिहर नारायण ने बताया कि उन्होंने बैंक पांच लाख रुपये का ऋण ले रखा था । फसल खराब होने और ऋण के दबाव में वो कुछ दिन से परेशान चल रहे थे।