फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर आमलोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने हाल में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिले में एलयूसीसी नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से आमलोगों की करोड़ों रुपये जमा करवाकर हड़पने करने के जिले के विभिन्न थाना-कोतवाली में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसमें चिटफंड कंपनी के मुख्य संचालकों सहित एजेंट भी आरोपी हैं। करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जनपद स्तर पर एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने मुख्य संचालकों सहित 40 से अधिक आरोपियों जोकि चिटफंड कंपनी में विभिन्न पदों पर थे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हाल ही में पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे करीब आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए जुटी हुई है। जबकि जनपद स्तर पर गठित एसआईटी टीम इस घोटाले की गहनता से जांच कर रही है। हाल ही में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। अब प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व जनपद की महरौनी विधानसभा से विधायक मनोहर लाल पंथ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसमें उन्होंने जनपद के विकास को लेकर बातचीत की। इसके साथ करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें