फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच साल से नहीं खुल सका स्वास्थ्य केंद्र का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। गर्भवती महिलाओं की सामान्य जांच और टीकाकरण जैसी सुविधाओं के लिए खोले गए डोंगराखुर्द स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पांच वर्षों से ताला लटका है। परिसर में गंदगी का अंबार होने के साथ चारों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। मामूली स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी लोगों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में प्राथमिक जांच, प्रसव और टीकाकरण की सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य उप केंद्र बनाया गया था। शुरुआत में महिलाओं ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन अब यह उन्हें मुंह चिढ़ा रहा है। हालात यह है कि पांच वर्ष से उपकेंद्र का ताला नहीं खुला है। भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। गेट खुले रहने से जानवर बेरोकटोक अंदर पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र तबेला बनकर रह गया है। ऐसे में लोगों को इससे किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को अन्यत्र भागना पड़ रहा है। कई बार समय से न पहुंच पाने से दिक्कत बढ़ जाती है।
-
आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहा टीकाकरण : उपकेंद्र पर टीकाकरण तक नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में यहां से कुछ दूर पर बने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें