फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हंगामे के बीच हुआ किसान दिवस में उठा खाद व बीमा का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस आयोजित किया गया। यहां पर किसानों ने खाद वितरण, भारी बारिश में नष्ट फसलों का बीमा दिलाने और आपदा घोषित करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

किसान दिवस पर किसानों ने इस साल बारिश के कारण खराब हुई फसलों के चलते जिले को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की। वहीं, किसानों ने बारिश में नष्ट हुई फसलों का दोबारा सही सर्वे कराकर सभी फसलों के नुकसान पर बीमा व राहत राशि दिलाए जाने की मांग रखी। किसानों ने कहा कि उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि प्रति एकड़ एक बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी ही दी जा रही है। जिस पर किसानों ने बताया कि डीएपी पर्याप्त नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि रकबा के अनुसार आधी डीएपी और आधी एनपीके खाद दी जा रही है। किसानों ने आगामी रबी के सीजन के लिए सिंचाई की व्यवस्था के लिए सभी बांधों में शत प्रतिशत पानी भरने और 15 अक्तूबर तक नहरें चालू कराने की मांग की। किसानों ने मंडी का क्रियान्वयन छह कार्य दिवसों में रखने की मांग की ताकि किसानों का अनाज सही समय पर क्रय किया जा सके।

किसानों की सहकारिता, पशुपालन, अग्रणी बैंक, बिजली विभाग सिंचाई विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने आगामी फसलों के लिए खाद और बीज की आपूर्ति समय से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक दीपक यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भगवान सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र खिरियामिश्र के अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद्र, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक रंजीत कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सुहेरा, किसान नेता पहाड़ सिंह यादव, आनंद देवलिया, राजपाल यादव, आशीष कौशिक, केहर सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें