ललितपुर। स्थानीय श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में नगर पालिका द्वारा आयोजित सत्रह दिवसीय ललितपुर महोत्सव को रविवार को समापन हो गया। महोत्सव का समापन पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी ललितपुर विधानसभा प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए नगर पालिका बधाई की पात्र है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे समाज का बौद्घिक विकास होता है। सांस्कृतिक गतिविधियों से दूर रहने वाला समाज कभी सामाजिक नहीं हो सकता है। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मियों और पार्षद गणों को सम्मानित किया गया।
समापन के दिन महोत्सव मंच पर स्थानीय संगीतकारों द्वारा म्यूजिकल गीतों की प्रस्तुुति की गई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि गुड्डू राजा व पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों को और नेहरु महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। मंच से सम्मानित किए गए नेहरु महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके जनपद व प्रदेश का नाम गौरवांवित किया है।
इस दौरान नेमवि प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल, क्रीड़ाधिकारी डा.अनिल सूर्यवंशी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी इदरीश राइन को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव समापन्न कार्यक्रम के दौरान महोत्सव प्रभारी रामसेवक बाल्मीकि, मेला सहायक प्रभारी रमाकांत तिवारी, जेई विपिन कुमार, कर अधीक्षक हेमंत सिंह, केएनए अनिल कुमार अरुण, दीनदयाल सोनी, हबीब खां, सफाई निरीक्षक आरके लवानियां, दिनेश बिरौनियां, दीपेंद्र, अभिषेक कुुमार चौबे, सुधीर रावत, संचय चंदेल, रुपेंद्र साहू, आबिद, गौहर, सनी जैन, संजू, विनीत समेत समस्त विभागीय कर्मी व पार्षदगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कुमार गोस्वामी ने किया। आभार नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने व्यक्त किया।
दो दिनों तक लगी रहेगी मां वैष्णो धाम झांकी
इस वर्ष ललितपुर महोत्सव में मां वैष्णो धाम यात्रा झांकी लगाई गई थी, जो नोटबंदी के कारण एक सप्ताह देरी से तैयार हो सकी। नगर पालिका ने इस झांकी को दो-तीन दिन तक लगे रहने की अनुमति दी है। यह झांकी उज्जैन के कलाकारों द्वारा तैयार की गई है, जो इस बार महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नोटबंदी के कारण शुरुआत के तीन-चार दिन महोत्सव व मेला में जनता कम दिखाई दी, लेकिन इसके बाद महोत्सव में हर रोज भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। सोमवार को भी महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए आईं।