महरौनी के कुआंघोषी के पास और पड़वा में स्कूल के पास पेड़ के सहारे गई थी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन/ललितपुर। ब्लाॅक महरौनी अंतर्गत मड़ावरा रोड़ पर कुआंघोषी के पास और पड़वा में स्कूल के पास करंट का खतरा नहीं होगा। बिजली विभाग ने पेड़ पर लगा इंसुलेटर हटाकर खंभे के सहारे लाइन डाली दी है। वहीं, पेड़ से बिजली के तार हटा दिए गए हैं। अब राहगीर सुविधा से आवागमन कर सकेंगे।
कुआंघोषी गांव के पास और पड़वा गांव में स्कूल के पास पेड़ पर ही इंसुलेटर लगाकर विद्युत लाइन डाल दी गई थी। वहीं, मार्ग में पेड़ के सहारे ही बिजली के तार गुजरे थे। इससे लोगों को करंट का खतरा बना हुआ था। राहगीरों को भी आने-जाने में दुर्घटना का खतरा था। 19 नवंबर को अमर उजाला में ''''पेड़ पर ही ठोक दिया इंसुलेटर, लाइन भी डाली'''' शीषर्क के साथ समाचार प्रकाशित हुआ था। इसके बाद हरकत में आए विद्युत विभाग ने पेड़ से इंसुलेटर हटा लिया।
वर्जन
मड़ावरा रोड स्थित कुआंघोषी के पेड़ पर लगे इंसुलेटर और तार को हटाकर खंभे पर लगा दिया गया है। इसी तरह, ग्राम पड़वा में पेड़ से तार हटा दिए गए हैं। - हर प्रसाद, अवर अभियंता, महरौनी