- 14 अगस्त 2024 को हृदय गति रुकने से हो गई थी मौत, टीएससीटी टीम ने मृतक अनुदेशक के परिजन से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। टीचर सेल्फ केयर (टीएससीटी) के जिला संयोजक के नेतृत्व रविवार को एक टीम अगस्त 2024 में हृदय गति रुकने से मृत हुए अनुदेशक के घर पहुंची। यहां वह मृत अनुदेशक के परिजन से मिले और टीएससीटी के माध्यम से 50 लाख रुपये की सहयोग राशि देनेे का आश्वासन दिया।
टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक व मदरसा के शिक्षकों की संस्था है। जोकि दिवंगत शिक्षकों के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती है। ब्लॉक बार अंतर्गत एक उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर में कार्यरत अनुदेशक सुनील कुमार सिंह की 14 अगस्त 2024 को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। रविवार को टीएससीटी की जिला स्तरीय टीम मृतक अनुदेशक के घर कस्बा महरौनी पहुंची। यहां टीम ने मृतक अनुदेशक सुनील कुमार सिंह की पत्नी रेखा देवी व दो पुत्रियों व पुत्र से मुलाकात की। टीम ने अनुदेश की पत्नी को टीएससीटी के तहत 50 लाख रुपये की सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया। इसके साथ बैंक पासबुक सहित अन्य आवश्यक प्रपत्र लिए। संस्था के जिला संयोजक आदर्श रावत ने बताया कि टीएससीटी एक ऐसी संस्था है जोकि शिक्षकों के द्वारा चलाया जा रहा एक ऐसा समूह है जिसमें जुड़ने वाले किसी भी शिक्षक की मौत पर सहयोग राशि देता है। इस संस्था से पूरे प्रदेश में करीब साढ़े तीन लाख सदस्य जुड़े हैं और 16 रुपये (प्रति परिवार) के हिसाब से देकर सहयोग करता है। अब तक यह संस्था 296 दिवंगत शिक्षकों के परिवार को करीब 120 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दे चुकी है। इस दौरान नवनीत प्रकाश, धीरज साहू, हृदेश गोस्वामी, अरविंद चौहान, हरीराम साहू, रविंद्र कुमार गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, महेंद्र निरंजन, तपेश चौरसिया, प्रेमनारायण पटेल, शैलेश जैन मौजूद रहे।