फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मीना मंच के जरिए छात्रों के जीवन कौशल को किया जाएगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में मीना फिल्म दिखाकर कराई जाएगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के जीवन कौशल को विकसित करने के लिए मीना मंच का गठन किया गया है। अब प्रत्येक शनिवार को भोजनावकाश के बाद तीन घंटे मीना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। मीना की फिल्म दिखाकर चर्चा कराई जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों में मीना मंच गठित किया गया था। अब उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भी मीना मंच का गठन होगा। मीना मंच के जरिए विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के जीवन कौशल को विकसित करने की कवायद शुरू की जा रही है। प्रत्येक शनिवार को मध्याह्न भोजन अवकाश के बाद तीन घंटे तक विद्यालयों में मीना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को मीना की फिल्म दिखाई जाएगी और चर्चा कराई जाएगी। इसके साथ मीना दिवस पर बालिका सशक्तीकरण विषय पर आधारित अलग-अलग गतिविधियां, चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि नवीन शैक्षिक सत्र के शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें