फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रही नशा की प्रवृत्ति

Sun, 17 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रसंत सराकोद्धारक आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज ने कहा कि मानव जीवन में पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव बढ़ने से मानवीय संवेदनाएं शून्य हो रही हैं। युवाओं में जहां नशा की वृत्ति फैशन की तरह जीवन में आ रही है, वहीं मानव दिन-प्रतिदिन तनाव से ग्रसित होता जा रहा है।
विज्ञापन


धर्मसभा में जैन धर्म को गौरवशाली बताते हुए आचार्यश्री ने कहा जैन संस्कृति में आचार्यों ने जिस शास्त्रों में उल्लेख किया है, उसे आज विदेशों में अपनाया जा रहा है, जो गौरव की बात है। समाज को विसंगति से मुक्त कराने के लिए जीवन की बुराइयों से दूर रहें और अच्छे संस्कारों को अपनाएं।

प्रकृति के हो रहे निरंतर दोहन को अभिशाप बताते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षों का संरक्षण जरूरी है। यदि इसे नहीं रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


धर्मसभा में मंगलाचरण वरिष्ठ अधिवक्ता अजित कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान सोनागिर तीर्थ क्षेत्र के मंत्री ज्ञानचंद जैन को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। आचार्यश्री के संघस्थ मुनि ज्ञेयसागर और मुनि सर्वानंद सागर महाराज के साथ तालबेहट से बिहार करते हुए कस्बा बांसी पहुंचे, जहां जैन समाज ने आचार्यश्री की आरती व पादप्रक्षालन किया। आचार्यश्री ने निर्माणाधीन जैन मंदिर को देखकर सामाजिक प्रयासों को सराहा।

आचार्यश्री को जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, संयोजक प्रदीप सतरवांस, मुकेश सराफ, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन, अक्षय अलया, ज्ञानचंद इमलिया, ताराचंद सिंघई खनियाधाना, महेंद्र जैन नयाखेड़ा,

प्रदीप चंद चौधरी, भगवान दास कैलगुवा, दयाचंद शास्त्री भैलोनी बार, राजकुमार जैन, आनंद जैन बार, रामप्रकाश जैन, नरेंद्र जैन गदयाना, अनंत सराफ, गेंदालाल सतभैया, डा. सुनील जैन प्राचार्य, शैलेश जैन पिंटू, अशोक अनौरा, अनिल सराफ, जिनेंद्र जैन, गुलाब चंद, संतोष गोयल, विनोद वैरागी, हिमांशु आदि ने  श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें