फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में संचालित होने वाली शासकीय एंबुलेंस की होगी जांच

Tue, 04 Mar 2025 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी के निर्देश पर सीडीओ ने गठित की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में संचालित होने वाली शासकीय एंबुलेंस की जांच के आदेश नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने दिए हैं। उन्होंने मानकों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रत्येक सामुदायिक केंद्र के लिए अधिकारियों नामित किया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नगर क्षेत्र के वार्ड का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्हें जेल चौराहे के पास उन्हें एंबुलेंस खड़ी दिखाई दी थी। यह सर्वसुविधा युक्त एएलएस एंबुलेंस थी, लेकिन जो एंबुलेंस खड़ी थी, उसमें न तो एसी चल रहा था, न ही अन्य उपकरण भी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह एंबुलेंस बैकअप के लिए है। नोडल अधिकारी जनपद के सभी एंबुलेंस की विधिवत जांच के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व शहर में जांच के लिए जनपदस्तर के अधिकारियों का गठन किया है। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह को एएलएस एंबुलेंस की जांच, डीसी मनरेगा रमेश यादव को शहरी क्षेत्र में संचालित एंबुलेंस की जांच, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार अंतर्गत, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग दीपक यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा डीडी कृषि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत संचालित एंबुलेंस की जांच डीसी एनआरएलएम को सौंपी गई। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी अंतर्गत संचालित एंबुलेंस की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल को व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें