ललितपुर। शहर में दुर्घटना की संभावना देखते हुए और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आज से नई व्यवस्था लागू होगी। इसमें बानपुर, महरौनी, बिरधा और सागर रोड से आने वाली टैक्सी, टेंपो, ई-रिक्शा का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा।
जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की 20 फरवरी को हुई बैठक में शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली टैक्सी, टेंपों और ई-रिक्शा शहर के अंदर प्रवेश करते हुए जहां-तहां खड़े हो जाते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इसी क्रम में चार मार्च से शहर में बानपुर, महरौनी, बिरधा और सागर रोड से आने वाले टैक्सी-टेंपो और ई-रिक्शा का प्रवेश शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन सड़क मार्गों से आने वाली टैक्सी, टेंपो, ई-रिक्शा के लिए नगर पालिका ने चौकाबाग क्षेत्र में टेल्को ग्राउंड में निर्धारित किए गए नवीन टैक्सी स्टैंड पर पार्क होगी। टेल्को ग्राउंड से सिटी आपे, ई-रिक्शा के जरिए सवारियां शहर क्षेत्र में अपने गंतव्य को जाएंगी।
प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि डीएम-एसपी के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। संवाद