फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में मानसून की पहली बारिश से किसानों के खिले चेहरे, बुवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


ललितपुर। मानसून की पहली बारिश सोमवार रात से शुरू होकर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे तक हुई। तालबेहट क्षेत्र में हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया जबकि शहर क्षेत्र में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने से खेतों में नमी होते ही किसानों के चेहरे खिल गए और वह अपने बुवाई में जुट गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे तक 33.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन

0000000
मूसलाधार बारिश से खेत लबालब,नालियां चोक से जलभराव
तालबेहट। तड़के हुई मूसलाधार बारिश से जगह जगह जल भराव हुआ। खेतों में लबालब पानी भर गया। मंगलवार को तड़के गरज और तेज हवाओं के साथ जमकर लगभग पांच घंटे झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जगह सड़क की गंदगी नालियों में जमा होने से जल भराव हुआ। जिससे लोगों को सुबह आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से खेतों में पानी पानी हो गया। उधर, बिजरौठा सहित कई गांवों में तो जल भराव हो गया। बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिरने एवं तार टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। संवाद
विज्ञापन

0000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें